सरकार ने 220 महीनों के शासन में 225 घोटाले किए- प्रियंका गांधी

By mnnews24x7.com Tue, Jun 13th 2023 मिसिरगवां समाचार     

सरकार ने 220 महीनों के शासन में 225 घोटाले किए- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली, 12 जून

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में चुनावी बिगुल फूंकते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कर्नाटक की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार बनने पर पांच गारंटी लागू करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए और 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसी के साथ 100 यूनिट बिजली माफ की जाएगी। 200 यूनिट बिजली का बिल आधा होगा। पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। किसान कर्ज माफ करने का काम हमने शुरू किया था, उसको पूरा करेंगे और जो बचे हुए किसान हैं, उनका ऋण माफ किया जाएगा।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार ने डेढ़ सालों में 27 लाख किसानों का 11 हजार 600 करोड़ कर्ज माफ किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 300 रुपए से 600 रुपए तक बढ़ाया था। एक करोड़ परिवारों को 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली का फायदा हुआ था। 1000 गौ शालाओं का निर्माण हुआ था। आदिवासियों के लिए 12000 बर्तन बैंक बनाए गए थे। ये सब काम डेढ़ साल में कांग्रेस सरकार ने किया और आज भी ऐसे ही काम कांग्रेस की सरकारें प्रदेशों में कर रही हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में भ्रष्टाचार को लेकर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा ने पिछले 18 सालों में मध्य प्रदेश में रिश्वत राज और घोटाला राज कायम किया है। भाजपा ने 220 महीनों के शासन में 225 घोटाले किए हैं। हर महीने एक नए घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है। यह बेहद शर्म की बात है कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने तीन सालों में मात्र 21 सरकारी नौकरी दी हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी ने जो गालियों वाली लिस्‍ट निकाली, उससे भी लंबी लिस्ट मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के घोटालों की है। भाजपा सरकार में राशन घोटाला, स्कॉलरशिप घोटाला, व्यापम घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, खनन घोटाला, कोरोना घोटाला, बिजली विभाग का घोटाला, ई-टेंडर घोटाला, टीवी सेट वितरण घोटाला समेत अन्य घोटालों को अंजाम दिया गया। इन्होंने नर्मदा मैया और महाकाल कॉरिडोर को भी नहीं छोड़ा। उसमें भी घोटाला किया गया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि किसान इस देश की रीढ़ की हड्डी है, ये देश किसानों ने बनाया है। जो जवान सरहद पर खड़े होकर हमारी रक्षा करते हैं, वह किसान के बेटे हैं। मगर किसान के लिए इस सरकार ने कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार में फसल का दाम नहीं मिलता। ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का 4,000 करोड़ का मुआवजा किसानों को मिलना था, मगर इसमें भी भाजपा ने घोटाला कर डाला।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश भारत का दिल है, भारत की जान है। सदियों, हजारों सालों से करोड़ों लोगों की आस्था नर्मदा जी और मध्य प्रदेश की धरती से जुड़ी हुई है। धर्म में जिस तरह की आस्था होती है, इस तरह की आस्था राजनीति में भी होनी चाहिए। इसी तरह की आस्था नेताओं में जनता, देश और प्रदेश के प्रति होनी चाहिए। जिन लोगों ने हमारी आजादी की लड़ाई लड़ी, उनके दिलों में ऐसी ही आस्था थी। अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। वे ऐसा इसलिए कर पाए क्योंकि उनके दिलों में जनता और देश के प्रति आस्था थी। आज की राजनीति में वो आस्था क्यों नहीं है। ये कर्मकांड क्यों बन गया है कि चुनाव के समय घोषणाएं हो जाती हैं, लेकिन जो ये वादा करता है, उन वादों में उसकी खुद की आस्था नहीं है। पहले हमारे नेता जो कहते थे वो करके दिखाते थे। हमारे नेता सबकुछ न्यौछावर करके आपकी सेवा करते थे। आपकी सेवा उनके लिए सर्वोपरि थी। मगर मध्य प्रदेश में पिछले 18 सालों से हो रहा है, वह गलत हो रहा है। भाजपा ने जनता से तरह-तरह की घोषणाएं की, मगर उन्हें पूरा नहीं किया। पिछले चुनाव में जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई, लेकिन भाजपा ने कांग्रेस सरकार तोड़ी और अपनी सरकार बना ली। धनादेश के बल पर जनादेश को कुचला गया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि 18 सालों से भाजपा सत्ता में हैं। कुछ दिनों पहले भाजपा द्वारा महिलाओं के लिए घोषणाएं की गई। वो इसलिए क्योंकि छह महीने में चुनाव आ रहा है। तीन साल से भाजपा सरकार चला रही है, यह घोषणा पहले क्यों नहीं की गई। इनका व्यवहार दिखा रहा है कि ये सब कर्मकांड है, उन्हें आपके कल्याण में कोई आस्था नहीं है। भाजपा सिर्फ घोषणाएं करती है, उन्‍हें पूरा नहीं करती। हिमाचल और कर्नाटक में भी जनता ने भाजपा को दिखा दिया कि ये डबल इंजन के बातें बंद करो, ये करके दिखाओ, वरना हम आपको निकाल देंगे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। इस सरकार ने गैस-सिलेंडर को तो इतना महंगा कर दिया है कि जनता इसे खरीद नहीं पा रही है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।महंगाई की मार हर वर्ग पर पड़ी है। पेट्रोल-डीजल, खाद सब कुछ महंगा हो गया। आज प्रदेश में भयंकर बेरोजगारी है। यह शर्म की बात है कि भाजपा सरकार ने तीन सालों में मात्र 21 सरकारी नौकरी दी हैं। तमाम पद खाली पड़े हुए हैं। हमारे युवा सरकारी नौकरी के लिए मेहनत करते हैं। उन्हें पता चलता है कि घोटाला हो गया है, पेपर लीक हो गया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने आदिवासियों के लिए, पिछड़े वर्गों के लिए कार्य किया। मगर भाजपा राज में आदिवासियों,पिछड़े वर्गों, दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री घोषणा वीर जी हैं, 18 सालों में इन्होंने 22 हजार घोषणाएं की। जितनी घोषणाएं की, उनमें से एक प्रतिशत शायद पूरी होंगी। अगर यह 22 हजार नौकरियां ही दिलवा देते, तो युवाओं को कुछ फायदा हो जाता। लेकिन इन्होंने कुछ नहीं किया। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी ने देश में आईआईटी जैसे बड़े संस्थान बनाए। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा जी ने हरित क्रांति कराई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत के लिए काम किया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने भारत को आगे बढ़ाने के लिए। आज हालात यह हैं कि जबलपुर में फैक्ट्रियां बंद होने की कगार पर हैं।

उन्होंने कहा कि मैं आपसे वोट नहीं, जागरूकता मांगने आई हूं। मैं जानती हूं कि कितनी मुश्किल से निर्माण होता है। किसी चीज को बनाने में क्या नहीं लगता, खून पसीना लगता है। मेरे परिवार के सदस्यों ने खून दिया है इस देश को बनाने के लिए। मैं जानती हूं कि निर्माण में कितना संघर्ष है। मुझे दिखता है कि क्या हो रहा है और मैं चाहती हूं कि आपको भी सच्चाई दिखे।

Similar Post You May Like

  • त्यौहार में बिक रही मिलावटी खोवे की मिठाइयां

    त्यौहार में बिक रही मिलावटी खोवे की मिठाइयां

    *त्यौहार में बिक रही मिलावटी खोवे की मिठाइयां* मऊगंज मऊगंज बाजार में खुले में मिलावटी खोवा से मिठाइयों का भंडार खुली जगह में खुली मिठाइयां विक्री की जा रही है जहां कीड़े मकोड़े गंदगी और मिलावटी मिठाइयों का भंडार लगा है फ़ूड अधिकारी सिर्फ त्योहारों में व्यापारियों का और अपना त्यौहार बनाने के लिए जांच पड़ताल और फोटो खींचकर चले जाते हैं कई वर्षों से जांच होती रही लेकिन अब तक किस

  • मध्‍य प्रदेश में अब बिना परमिट वाले स्कूल व यात्री वाहनों पर प्रति सीट लगेगा जुर्माना

    मध्‍य प्रदेश में अब बिना परमिट वाले स्कूल व यात्री वाहनों पर प्रति सीट लगेगा जुर्माना

    *मध्‍य प्रदेश में अब बिना परमिट वाले स्कूल व यात्री वाहनों पर प्रति सीट लगेगा जुर्माना* भोपाल। बिना परमिट के स्कूल बस और यात्री वाहन चलाने पर अब बैठक क्षमता के अनुसार एक हजार रुपये प्रति सीट जुर्माना लगेगा। माल वाहन के लिए यह दर प्रति टन के हिसाब से होगी। अभी बिना परमिट या परमिट की शर्त का उल्लंघन करने पर जीवनकाल कर की राशि का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता रहा है। इसी तरह मोटरयान कर

  • MP में शपथ पत्र के लिए अब 200 और अचल संपत्ति के एग्रीमेंट के लिए 5000 रुपये का लगेगा स्टांप

    MP में शपथ पत्र के लिए अब 200 और अचल संपत्ति के एग्रीमेंट के लिए 5000 रुपये का लगेगा स्टांप

    *MP में शपथ पत्र के लिए अब 200 और अचल संपत्ति के एग्रीमेंट के लिए 5000 रुपये का लगेगा स्टांप* भोपाल। शपथ पत्र बनवाने के लिए अब 50 की जगह 200 रुपये और अचल संपत्ति के एग्रीमेंट के लिए 1000 की जगह 5000 रुपये का स्टांप लगेगा। ऐसे 12 तरह के कामों के लिए स्टांप शुल्क में वृद्धि होने वाली है। इसके लिए विधानसभा में प्रस्तुत भारतीय स्टांप (मप्र संशोधन) विधेयक 2025 बुधवार को पारित हो गया है। चर्चा के दौरान कांग्रे

  • जन विश्वास विधेयक कोर्ट-कचहरी से मुक्ति, जुर्माना लगाकर केस होंगे खत्म

    जन विश्वास विधेयक कोर्ट-कचहरी से मुक्ति, जुर्माना लगाकर केस होंगे खत्म

    *जन विश्वास विधेयक कोर्ट-कचहरी से मुक्ति, जुर्माना लगाकर केस होंगे खत्म* भोपाल। मध्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने, व्यापार-व्यावसाय में आसानी और भयमुक्त वातावरण देने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने जन विश्वास संशोधन विधेयक के माध्यम से 12 विभागों के 20 अधिनियमों में संशोधन कर दिया। अब छोटे-मोटे मामलों में कोर्ट-कचहरी के स्थान पर अर्थदंड लगाकर मामला निपटा दिया जाएग

  • रक्षाबंधन से पहले टूटा भाई-बहन का अटूट बंधन, सांप के डसने से मौत, अंधविश्वास बना काल

    रक्षाबंधन से पहले टूटा भाई-बहन का अटूट बंधन, सांप के डसने से मौत, अंधविश्वास बना काल

    *रक्षाबंधन से पहले टूटा भाई-बहन का अटूट बंधन, सांप के डसने से मौत, अंधविश्वास बना काल* कटनी। घर में एक ही कमरे में सो रहे भाई-बहन को रात में सांप ने डस लिया। स्वजन उनको तत्काल इलाज कराने ले जाने की जगह पहले झाड़फूंक कराने ले गए। जब हालत बिगड़ने लगी तो दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जब तक जहर शरीर में फैल गया और दोपहर तक दोनों एक के बाद एक दम तोड़ दिया। रक्षाबंधन पर्व से पहले हुई यह घटन

  • कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की

    कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की

    आमजनमानस की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे - आशीष तिवारी । *कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की* रीवा। कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, लखन घनघोरिया,जयवर्धन सिंह, समेत दर्जनों विधायकों से मुलाका

  • बेटियों ने चारपाई में लेटाकर पहुंचाया मरीज को सड़क तक

    बेटियों ने चारपाई में लेटाकर पहुंचाया मरीज को सड़क तक

    *बेटियों ने चारपाई में लेटाकर पहुंचाया मरीज को सड़क तक* । *>गंगेव जनपद के ग्राम पंचायत घुचियारी का मामला ।* *>सरपंच ने नहीं डालवाया सड़क पर मुरूम, डेढ़ किलोमीटर तक बेटियो ने उठाई चारपाई।* गंगेव-: जनपद पंचायत गंगेव के ग्राम पंचायत घुचियारी बहेरा में सड़क की हालत इतनी जर्जर थी कि बरसात के कारण मुरूम की रोड में गड्ढे हो गए थे जिस एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच

  •  भाजपा सरकार की ढुलमुल व्यवस्था से जनमानस त्रस्त है - आशीष तिवारी

    भाजपा सरकार की ढुलमुल व्यवस्था से जनमानस त्रस्त है - आशीष तिवारी

    भाजपा सरकार की ढुलमुल व्यवस्था से जनमानस त्रस्त है - आशीष तिवारी । रीवा। कांग्रेस नेता एवं पूर्व चुनाव प्रभारी आशीष तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार की उदासीनता और ढुलमुल व्यवस्था के कारण रीवा,विंध्य समेत प्रदेश का जनमानस जलमग्न होकर त्राहिमाम कर रहा है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जिस गुजरात मॉडल का डंका विश्व में बजा रही है उसकी ज़मीनी हकीकत अब देश के जनमानस के समक्ष स्पष्ट है,

  • भाजपा के पूर्व मंडी अध्यक्ष राम सिंह जी,के घर में बाढ का पानी जब भरा तो वो  (स्कार्पियो गाड़ी में रात्रि भर बैठे रहे )। उनके बेटे अजय सिंह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष थे।

    भाजपा के पूर्व मंडी अध्यक्ष राम सिंह जी,के घर में बाढ का पानी जब भरा तो वो (स्कार्पियो गाड़ी में रात्रि भर बैठे रहे )। उनके बेटे अजय सिंह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष थे।

    भाजपा के पूर्व मंडी अध्यक्ष राम सिंह जी,के घर में बाढ का पानी जब भरा तो वो (स्कार्पियो गाड़ी में रात्रि भर बैठे रहे )। उनके बेटे अजय सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष थे। नेहरू नगर में भंयकर बाढ की समस्या। निजात न होने के कई कारण हैं। (1)=नाला निर्माण मे बाधा उत्पन्न करना, निगम प्रशासन द्वारा,व सत्ताधारी मठाधीश नेताओं से ऐसा इसलिए कह रही की मैंने धरना प्रदर्शन कर 1.47एक करोड़ सैंतालीस लाख का नाला

  • मऊगंज में प्रकृति ने ढाया कहर: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर सहित तीन की मौत

    मऊगंज में प्रकृति ने ढाया कहर: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर सहित तीन की मौत

    मऊगंज में प्रकृति ने ढाया कहर: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर सहित तीन की मौत मऊगंज जिला मुख्यालय में घटी वीभत्स घटना, उधर नईगढ़ी क्षेत्र में दो महिलाएं घायल मऊगंज में प्रकृति ने ढाया कहर: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर सहित तीन की मौत मऊगंज जिले में शनिवार की शाम प्रकृति ने कुछ इस कदर कहर ढाया की तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जहां एक किशोर सह

ताज़ा खबर