बीजेपी विधायक जनता को बताए भाजपा कार्यालय बनाने में कालधान या व्हाइट धन लगा-

By mnnews24x7.com Sat, May 20th 2023 मिसिरगवां समाचार     

बीजेपी विधायक जनता को बताए भाजपा कार्यालय बनाने में कालधान या व्हाइट धन लगा- गुरमीत सिंह मंगू
रीवा 18 मई/ 2016 मैं नोटबंदी के बाद मोदी सरकार ने अपने नव वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर देश की जनता को एक बार पुनः नोटबंदी का बड़ा सौगात उपहार के रूप में दिया है उक्त बयान प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं जिला संगठन मंत्री समन्वयक गुरमीत सिंह मंगू ने कहा कि 2000 नोट बंद किए जाने के कदम के पीछे अपनी मंशा बतानी चाहिए। क्योंकि पीएम मोदी ने 2000 के नए नोटों के फायदों पर राष्ट्र को उपदेश दिये थे, देश से भ्रष्टाचार समाप्त होगा आतंकवाद समाप्त होगा काला धन वापस आएगा इस तरह खूब सरकार ने जनता के बीच प्रचार किए थे। आखिर अब क्या हुआ। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि नोटबंदी, फिर 2000 के नए नोट से देश की जनता को तो नहीं लेकिन भारतीय जनता पार्टी को जरूर काफी आर्थिक लाभ हुआ। जिस भारतीय जनता पार्टी के पास भाजपा के कार्यालय बनाने के पैसे नहीं थे उस भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालयों में एयर कूल्ड कार्यालय निर्मित हो गए यही नहीं विधायकों को खरीद कर जनतंत्र की चुनी हुई सरकारें भी गिरा कर अपनी सरकार बनाएं ये मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धि 9 वर्षों में हुई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक व जिला अध्यक्षों को जनता के बीच मोदी सरकार के नव वर्ष के उपलब्धियों में यह बताना चाहिए कि नोटबंदी से जमा हुए काला धन से देश के सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी की इमारत खड़ी हुई तथा जो भाजपा नेताओं के पास कलाधन था वह भी सफेद हो गया है।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर