कर्नाटक में आठ विधायक जिन्होंने ली मंत्री पद की शपथ, कौन मंत्री किस जाति से आता है जानिए डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार

By mnnews24x7.com Sat, May 20th 2023 मिसिरगवां समाचार     

कर्नाटक में आठ विधायक जिन्होंने ली मंत्री पद की शपथ, कौन मंत्री किस जाति से आता है जानिए

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं

दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद शनिवार को कांग्रेस के जिन आठ विधायकों को भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई वह किस जाति से कौन धर्म से आते हैं आइये जानते हैं इनके बारे में। शपथ लेने वाले सीएम, डिप्टी सीएम और आठ विधायकों की जाति कर्नाटक के नए सीएम बनने जा रहे सिद्धारमैया का संबंध कुरुबा समुदाय से है। राज्य के डिप्टी सीएम बनने जा रहे डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा और प्रियांक खरगे दलित समुदाय से आते हैं। एमबी पाटिल का संबंध लिंगायत समुदाय से है। जमीर अहमद खान और केजे जॉर्ज का ताल्लुक अल्पसंख्यक समुदाय से है. सतीश जरकीहोली अनुसूचित जनजाति (नायक/वाल्मीकि) समुदाय से आते हैं। रामालिंगा रेड्डी का संबंध रेड्डी जाति से है। केएच मुनियप्पा इनका पूरा नाम कम्बदहल्ली हनुमप्पा मुनियप्पा है। इनका जन्म 7 मार्च, 1948 को कर्नाटक के कम्माधल्ली शिडलघट्टा जिले में हुआ था। वो मडिगा (सक्किलियर) समुदाय से आते हैं। वो एक कांग्रेसी राजनेता हैं। साथ ही, भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री रहे. साल 1991 से 2019 तक लगातार सात बार कर्नाटक के कोलार लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोकसभा में संसद सदस्य थे। 28 मई, 2009 को भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के जरिये 59 अन्य मंत्रियों के साथ उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. उन्होंने केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। साल 2019 का चुनाव मुनियप्पा अपने प्रतिद्वंदी एस मुनिस्वामी से एक लाख से अधिक मतों से हार गए थे। इस बार के चुनावी हलफनामे के अनुसार, मुनियप्पा की कुल संपत्ति 59.6 करोड़ रुपये है। जिसमें चल संपत्ति 23.3 करोड़ और अचल संपत्ति 36.4 करोड़ रुपये दिखाई गई। उन पर 27.7 करोड़ रुपये की देनदारियां बकाया हैं। उनकी कुल आय 92.7 लाख रुपये है। इनका पूरा नाम मल्लनगौड़ा बसनगौड़ा पाटिल है। इनका जन्म 7 अक्टूबर, 1964 को कर्नाटक के विजयपुरा जिले में हुआ था। पाटिल का संबंध प्रभावशाली लिंगायत समुदाय से है। वो बाबलेश्वर निर्वाचन सीट से विधायक हैं। पाटिल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 1991 में की थी। उन्हें साल 2013 में सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में सिंचाई मंत्रालय आवंटित किया गया था। कर्नाटक के सिंचाई मंत्री के रूप में उनके काम ने पूरे कर्नाटक में विभिन्न रुकी हुई सिंचाई परियोजनाओं को नया जीवन दिया। उन्हें एचडी कुमारस्वामी के मंत्रिमंडल में दिसंबर, 2018 में गृह मंत्रालय आवंटित किया गया था।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर