गरीबों मजलूमों की आवाज थे रामलखन. महापड़ाव आंदोलन स्थल पर मनाई गई 14 वीं पुण्यतिथि

By mnnews24x7.com Wed, May 17th 2023 मिसिरगवां समाचार     

गरीबों मजलूमों की आवाज थे रामलखन.. बद्रीप्रसाद कुशवाहा
======================
महापड़ाव आंदोलन स्थल पर मनाई गई 14 वीं पुण्यतिथि
======================
रीवा 17 मई 2023 ...सुअर पशु पालकों को मृत सुअरो का मुआवजा दिलाए जाने के साथ-साथ पशु चिकित्सा विभाग के प्रमुखो के खिलाफ कार्यवाही किये जाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई पर बसोर समाज का कलेक्ट्रेट रीवा के समक्ष महापड़ाव 224वें दिन रहा जारी मोर्चा के संयोजक शिव सिंह ने बताया कि महापड़ाव आंदोलन स्थल पर विंध्य क्षेत्र के सर्वहारा वर्ग की आवाज पूर्व विधायक समाजवादी नेता स्वर्गीय रामलखन सिंह की 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की हैसियत से उपस्थित किसान नेता बद्रीप्रसाद कुशवाहा ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि नेताजी गरीबों मजलूमों किसानों की आवाज थे उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया हमेशा सर्वहारा वर्ग को न्याय दिलाने लड़ाई लड़ते रहे वही श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित मोर्चे के नेता गांधी विचार मंच के रामेश्वर गुप्ता इंद्रजीत सिंह शंखू शोभनाथ कुशवाहा राजेंद्र सिंह त्योथर संतकुमार पटेल फौजी यदुवंश प्रताप सिंह फौजी रमेश पटेल अशोक सिंह एड पुष्पेंद्र सिंह चंदेल एड गजराज सिंह एड मयंक सिंह केशव पांडे विनय सोनकर गोपाल विश्वकर्मा आदि ने कहा कि नेता जी ने अपने जीवन काल में अन्याय अत्याचार के खिलाफ बड़ी लड़ाइयां लड़ी 19 महीने मीसा कानून के तहत जेल में रहे लेकिन उन्होंने कभी भी सरकारों के सामने घुटने नहीं टेके उनके संघर्ष को विंध्य का आवाम हमेशा याद रखेगा पुण्यतिथि कार्यक्रम में आंदोलनकारी प्रमुख प्रदीप बसोर शकोचिल प्रसाद बसोर राजाराम उर्फ राजा बसोर बाबूलाल बंसल पार्षद शंकरलाल मलखान बंसल गीता सुरेंद अमर बंसल दिनेश सुशीला लक्ष्मी बंसल आदि उपस्थित रहे महापड़ाव स्थल पर लगातार लंगर जारी है

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर