मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह जी का देवतालाब में किया गया भव्य स्वागत!

By mnnews24x7.com Sun, Jan 8th 2023 मिसिरगवां समाचार     

🇮🇳 *मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह जी का देवतालाब में किया गया भव्य स्वागत!* 🇮🇳

मध्यप्रदेश विधानसभा के यशस्वी नेता प्रतिपक्ष माननीय डॉक्टर गोविंद सिंह जी का देवतालाब विधानसभा में कार्यकर्ता मिलन समारोह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवतालाब द्वारा आनंद मैरिज गार्डन देवतालाब में आयोजित किया गया!
कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के यशस्वी नेता प्रतिपक्ष *डॉक्टर_गोविंद_सिंह_जी* ने कार्यकर्ताओं को नए वर्ष में नई ऊर्जा एवं नए जोश के साथ काम करने की प्रेरणा दी एवं नववर्ष में देवतालाब विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का विधायक तथा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने की बात कही!
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष *त्रियुगी_नारायण_शुक्ला_भगत जी* ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी का विधायक बनाने एवं सरकार बनाने की बात कही!
कार्यक्रम की शुरुआत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवतालाब के अध्यक्ष *आनंद_कुमार_सिंह_गनिगवा* ने अपने उद्बोधन में माननीय नेता प्रतिपक्ष से जनहित के मुद्दों को विधानसभा में उठाने का आग्रह किया एवं नेता प्रतिपक्ष जी को आश्वस्त किया कि हम सब कांग्रेसी कार्यकर्ता मिलकर 2023 में देवतालाब से कांग्रेस पार्टी का विधायक बनाएंगे!
कार्यक्रम का सफल संचालन देवतालाब विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष *वीर_बहादुर_सिंह_अंकुर* द्वारा किया गया!
कार्यक्रम में पूर्व विधायिका विद्यावती पटेल पूर्व विधायक उदय प्रकाश मिश्र पूर्व विधायक डॉक्टर आई एम पी वर्मा जिला कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश सिंह किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह पिंटू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नईगढ़ी के अध्यक्ष अखिलेश पटेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रघुराजगढ़ के अध्यक्ष गुरु प्रसाद तिवारी महिला सेवादल की जिला अध्यक्ष अरुण तिवारी कांग्रेस नेता डॉक्टर एस एस तिवारी कांग्रेस नेता राम बहादुर शर्मा कांग्रेस नेता संदीप पटेल इंजीनियर जयवीर सिंह सेंगर डॉक्टर विनोद शुक्ला पद्मेश गौतम विनय मिश्रा मंजूलता तिवारी नईगढ़ी जनपद की अध्यक्षा ममता कुंजबिहारी तिवारी ब्लॉक प्रभारी राजू सिंह सेंगर कुंजबिहारी तिवारी उमाशंकर त्रिपाठी हरिगोविंद तिवारी बृजभूषण शुक्ला बृजेंद्र शुक्ला युवा कांग्रेस के जिला महासचिव संजीव सिंह शैंपू जिला महासचिव नीलेश मिश्रा विधानसभा उपाध्यक्ष विवेक तिवारी राम सिंह बघेल मंडल अध्यक्ष अर्पित सिंह मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह चंदेल भुवनेश्वर सिंह लल्ला ऋषिराज पांडे श्याम बिहारी मिश्रा भगवानदास देवा भारती गुरदयाल तिवारी राम प्रताप वर्मा जय कुमार सिंह प्रमोद सिंह सेंगर केपी शर्मा दीनदयाल आदिवासी हीरामणि मिश्र पुष्पराज पटेल डॉ शिवकुमार शुक्ला मुकेश द्विवेदी नीलेश द्विवेदी शुभम सिंह चंदेल शिवम सिंह चंदेल मनीष तिवारी सौरभ तिवारी राजू सिंह पलिया अशोक चतुर्वेदी शिवराम सोंधिया मणिराज साकेत याकूब खान नंदकुमार परिहार सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं आम जनमानस सम्मिलित हुए!

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर