वार्ड क्रमांक 15 में डब्ल्यूबीएम सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन

By mnnews24x7.com Fri, Dec 16th 2022 मिसिरगवां समाचार     

16 दिसम्बर 2022 रीवा। आज वार्ड क्रमांक 15 में डब्ल्यूबीएम सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन श्रीमती सत्यवती द्विवेदी के द्वारा किया गया साथ ही निर्माण कार्य शुरू कराया गया। वार्ड क्रमांक 15 में करीब 28 लाख रुपए से डब्ल्यूबीएम सड़क व नाली का निर्माण कराया जाएगा ठेकेदार को जल्द से जल्द निर्माण शुरू कर गुणवत्ता के साथ समय सीमा पर पूरा करने के आदेश दिए। इस दौरान एमआईसी सदस्य धनेंद्र सिंह बघेल, राम प्रकाश तिवारी, अशोक पटेल झब्बू नगर निगम एसडीओ दिलीप त्रिपाठी, इंजीनियर एसएस मिश्रा टाइम कीपर केशव पटेल, संविदा कार पुष्पेंद्र सिंह, एडवोकेट राजकुमार बाजपेयी जितेंद्र दुबेदी रिटायर्ड आर आई बुद्धसेन पटेल पूर्णिमा मिश्रा, प्रवीण शुक्ला एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसी प्रकार रीवा शहर के वार्ड क्रमांक 15 में ही करीब 14.69 लाख रूपए से आरसीसी रोड का भूमिपूजन वार्ड के वरिष्ठ नागरिक श्री शिव कुमार बाजपेई जी द्वारा नारियल तोड़कर किया गया। यह रोड बेहद आवश्यक थी बरसात के समय यहां के लोगों को भारी समस्या होती थी, रोड निर्माण से वार्ड के हजारों लोगों को सुविधा होगी। भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर एमआईसी सदस्य नीतू अशोक पटेल झब्बू, एमआईसी सदस्य धनेंद्र सिंह बघेल, रामप्रकाश तिवारी Daidu वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अशोक पटेल झब्बू, नगर निगम के एसडीओ दिलीप त्रिपाठी, इंजीनियर श्यामसुंदर मिश्रा, टाइम कीपर केशव पटेल, संविदाकार दुष्यंत त्रिपाठी, संजय तिवारी, संजीव तिवारी, मंडलम अध्यक्ष अशोक पटेल , राज बहोर पटेल, बृजलाल यादव, पप्पू तिवारी, आदित्य नारायण मिश्रा, इंद्रमणि तिवारी, गुड़िया यादव रघुवीर कोल बृज एवं वॉर्डवासी उपस्थित रहे।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर