जोरौट में राष्ट्र नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती में मुख्य अतिथि विद्यावती पटेल

By mnnews24x7.com Wed, Nov 16th 2022 मिसिरगवां समाचार     

ग्राम जोरौट में राष्ट्र नायक बिरसा मुंडा की जयंती का हुआ आयोजन..!
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नईगढ़ी के अध्यक्ष अखिलेश पटेल द्वारा आज दिनांक 15 नवंबर को ब्लॉक नईगढ़ी अंतर्गत ग्राम जोरौट मे राष्ट्रनायक स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा जी की जयंती का आयोजन किया गया इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती विद्यावती पटेल उपस्थित थी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डॉक्टर आई एम पी वर्मा जी थे,कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान कांग्रेस जिला रीवा के अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह पिंटू ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रघुराजगढ़ अध्यक्ष गुरु प्रसाद तिवारी, देवतालाब अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवतालाब विधानसभा वीर बहादुर सिंह अंकुर,पूर्व सरपंच लालता प्रसाद गौतम, जनपद सदस्य श्रीमती सविता कोल, जनपद सदस्य देवराज यादव, श्याम बिहारी मिश्रा, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रजापति, सरपंच रामदीन विश्वकर्मा, सरपंच संतोष पटेल, मंडलम अध्यक्ष जोरौट विष्णु प्रताप सिंह, सेक्टर अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, रंजीत सिंह, राम लखन आदिवासी, युसूफ खान,विनीत सिंह चंदेल, मुनेंद्र मिश्रा, जन्मेजय पटेल,उमेश पटेल, राममिलन साकेत, यशवंत मिश्रा,अंकित मिश्रा, चंद्रकांत शुक्ला, रज्जाक खान, संतोष सिंह,सुनील सिंह सहित बडी संख्या में कांग्रेस जन एवं पदाधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम मे उपस्थित मुख्य अतिथि,बिशिष्ठ अतिथि और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राष्ट्रनायक बिरसा मुण्डा जी के देश और समाज हित में किए गए संघर्ष और कार्य के सम्बंध में प्रकाश डाला और उपस्थित आमजनों से आदिवासी समाज द्वारा राष्ट्रहित और पार्टी हित में किए गए कार्य और योगदान के संबंध में चर्चा किया। वक्ताओ ने कहा कि आज हमारा आदिवासी समाज पथ से भटक रहा है वह झूठ और दिखावे में पड रहा है समाज को कांग्रेस के पक्ष में संगठित होना होगा तभी समाज का समुचित विकास संभव है।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर