कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को करीब सात हजार वोट से हरा दिया है

By mnnews24x7.com Wed, Oct 19th 2022 मिसिरगवां समाचार     

कांग्रेस पार्टी को 24 साल अब बाद नया अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को करीब सात हजार वोट से हरा दिया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, खड़गे को 7 हजार 897 वोट मिले। वहीं, शशि थरूर को महज एक हजार 72 वोट ही मिल सके। इसके साथ ही 416 वोट रिजेक्ट कर दिए गए। हालांकि, वोटों की गिनती के बीच ही राहुल गांधी ने बता दिया था कि पार्टी का नया अध्यक्ष कौन होगा।

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल ने बुधवार को आंध्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान जब मीडिया ने कांग्रेस में उनके भावी रोल पर सवाल किया तो राहुल ने जवाब दिया- खड़गेजी से पूछो, वही तय करेंगे मेरा रोल। हालांकि, इस बयान के कुछ मिनटों बाद ही कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर खड़गे के अध्यक्ष बनने का ऐलान कर दिया। थरूर ने भी ट्वीट कर खड़गे को बधाई दी और अपना साथ देने वालों को धन्यवाद कहा।

खड़गे कांग्रेस के 65वें अध्यक्ष
इस चुनाव में जीत के साथ ही खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाला 65वें नेता बन गए हैं। वे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले दूसरे दलित नेता हैं। बाबू जगजीवनराम कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले पहले दलित नेता थे। आजादी के बाद 75 साल में से 42 साल तक पार्टी की कमान गांधी परिवार के पास रही। वहीं, 33 साल पार्टी अध्यक्ष की बागडोर गांधी परिवार से अलग नेताओं के पास रही।

कांग्रेस अकेली पार्टी, जहां चुनाव होते हैं
भारत जोड़ो यात्रा में आंध्र प्रदेश पहुंचे राहुल गांधी ने कहा, ‘कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी है, जिसमें इलेक्शन होता है और उसका अपना इलेक्शन कमीशन है। मैंने कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री के साथ काम किया। वे काफी स्पष्ट वक्ता हैं। सारे मसले उनकी नजर में लाए गए हैं और वही एक्शन लेंगे। हर कोई कांग्रेस में चुनाव के बारे में पूछता है। मुझे कांग्रेस पर फख्र है, जिसमें ओपन और ट्रांसपेरेंट चुनाव हो रहे हैं। कोई दूसरी पार्टियों के भीतर चुनाव में इंट्रेस्ट क्यों नहीं लेता, चाहे वो भाजपा हो या दूसरी क्षेत्रीय पार्टियां?’

आखिरी बार 1998 में हुआ था चुनाव
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए आखिरी बार साल 1998 में वोटिंग हुई थी। तब सोनिया गांधी के सामने जितेंद्र प्रसाद थे। सोनिया गांधी को करीब 7,448 वोट मिले, जबकि जितेंद्र प्रसाद 94 वोटों पर ही सिमट गए। सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद से गांधी परिवार को कभी कोई चुनौती नहीं मिली। इस बार राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से इनकार करने के बाद पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने का फैसला लिया गया था।

Similar Post You May Like

  • भ्रस्ट अफसरों और सफेदपोश नेताओं के संगठित गिरोह की भेंट चढ़ रही  जनता

    भ्रस्ट अफसरों और सफेदपोश नेताओं के संगठित गिरोह की भेंट चढ़ रही जनता

    मोहन सरकार में प्रदेश का बंटाधार, भ्रस्टाचार-अनाचार की पराकाष्ठा पार,नौजवानों की जिंदगी से खिलवाड़,भ्रस्टाचारियो ने आउटसोर्स कर्मचारियों को बनाया शिकार* भ्रस्ट अफसरों और सफेदपोश नेताओं के संगठित गिरोह की भेंट चढ़ रही निरीह जनता मध्यप्रदेश में मौजूदा समय के हालात बेहद खराब है देखा जाय तो यहां हर तरफ भ्रस्ट अफसरों और सफेदपोश नेताओं का संगठित गिरोह का बोलबाला है लोगो को न्याय पा

  •  मप्र में 10 सालों से मार्कफेड एवं सहकारी सोसाइटियों द्वारा भारत सरकार के द्वारा असाधारण राजपत्र में जारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुवे फर्टिलाइजर का अवैध व्यापार जारी

    मप्र में 10 सालों से मार्कफेड एवं सहकारी सोसाइटियों द्वारा भारत सरकार के द्वारा असाधारण राजपत्र में जारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुवे फर्टिलाइजर का अवैध व्यापार जारी

    मप्र में 10 सालों से मार्कफेड एवं सहकारी सोसाइटियों द्वारा भारत सरकार के द्वारा असाधारण राजपत्र में जारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुवे फर्टिलाइजर का अवैध व्यापार जारी ऐसा लगता है कि मध्य प्रदेश में कृषि विभाग एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के माध्यम से कार्यरत सोसाइटियों एवं मार्कफेड के बीच कोई बड़ी मिली भगत चल रही है जिसके चलते कृषि विभाग भारत सरकार के नियमों को मध्य प्रदेश मे

  • दिल्ली में संपन्न हुई संयुक्त किसान मोर्चे की राष्ट्रीय मीटिंग

    दिल्ली में संपन्न हुई संयुक्त किसान मोर्चे की राष्ट्रीय मीटिंग

    दिल्ली में संपन्न हुई संयुक्त किसान मोर्चे की राष्ट्रीय मीटिंग ================== 20 मई को ट्रेड यूनियन की हड़ताल का व्यापक समर्थन ================== 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मोदी ट्रम्प के जलाए जाएंगे पुतले ================= 26 जून को विद्युत आम हड़ताल का समर्थन ==================== दिल्ली 20 अप्रैल 2025 .. सयुक्त किसान मोर्चे की राष्ट्रीय बैठक सुरजीत सिंह भवन दिल्ली में अध्यक्ष मंडल मोर्चे के नेता हन्नान मौला डॉ दर्शनपाल एवं नाग

  • प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल की छवि पर धब्बा बना जिले का प्रशासनिक तंत्र  रायपुर जनपद पंचायत सीईओ  भ्रष्टाचारियों को दे रहें है पनाह

    प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल की छवि पर धब्बा बना जिले का प्रशासनिक तंत्र रायपुर जनपद पंचायत सीईओ भ्रष्टाचारियों को दे रहें है पनाह

    *प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल की छवि पर धब्बा बना जिले का प्रशासनिक तंत्र* *रायपुर जनपद पंचायत सीईओ भ्रष्टाचारियों को दे रहें है पनाह* *▪️जल्दर में आंगनवाड़ी भवन व* *अन्य निर्माण नहीं हुआ फिर भी* *निकाल लिए गए लाखों रुपये* *▪️विधानसभा में दख़ल के बाद* *सामने आया भ्रष्टाचार,प्रशासन* *तंत्र में हड़कंप* *▪️भ्रष्टाचारी सचिव सरोज पाण्डेय* *पर आखिर क्यों है प्रशासन इतना* *म

  • छिजवार समूह की सभी शराब दुकानों में एमआरपी रेट से ज्यादा में बिक रही शराब

    छिजवार समूह की सभी शराब दुकानों में एमआरपी रेट से ज्यादा में बिक रही शराब

    *छिजवार समूह की सभी शराब दुकानों में एमआरपी रेट से ज्यादा में बिक रही शराब* रीवा। जिले के छिजवार समूह के तहत आने वाली कंपोजिट शराब दुकान छिजवार, बनकुईंया, करहिया मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, गोविंदगढ़ में एमआरपी रेट से ज्यादा कीमतों पर खुलेआम देशी व विदेशी मदिरा की बिक्री शुरू है, शुरुआती दौर से ही शराब ठेकेदार की मनमानी से एक तरफ जहां मदिरा प्रेमी हर दिन लुटने को विवश हो रहे हैं, वहीं आबक

  • हत्या, भीड़ का हमला और अब ट्रिपल डेथ, मऊगंज फिर बना सनसनी का केंद्र

    हत्या, भीड़ का हमला और अब ट्रिपल डेथ, मऊगंज फिर बना सनसनी का केंद्र

    misirgwan news: मध्य प्रदेश : नवगठित मऊगंज जिला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. हाल ही में जिले के गढ़रा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतकों में पिता, पुत्र और पुत्री शामिल हैं. यह घटना 14 मार्च को कड़ा गांव में हुई हत्या और पुलिस पर हमले के बाद सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. सूत्रों के अनुसार, 14 मार्च को गड़रा गांव में एक व्यक्ति को बंध

  • एक साथ जलीं आठ चिताएं,पूरे गांव में नहीं जला चूल्हा,हर आंख दिखी नम

    एक साथ जलीं आठ चिताएं,पूरे गांव में नहीं जला चूल्हा,हर आंख दिखी नम

    एक साथ जलीं आठ चिताएं,पूरे गांव में नहीं जला चूल्हा,हर आंख दिखी नम मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के कोंडावद गांव में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शुक्रवार को यहां एक साथ गांव के आठ लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। यहां चारों ओर हर किसी की आंखों में केवल आंसू ही आंसू दिखे। लोगों के दिल में दर्द ऐसा कि पूरे गांव में नहीं जला चूल्हा। कुएं में डूबकर जान गंवाने वाले सभी आठ लोग गांव के चहेते थे। वे

  • हाईकोर्ट जज पर कैसे होती है कानूनी कार्रवाई, कितनी मिलती है सैलरी?

    हाईकोर्ट जज पर कैसे होती है कानूनी कार्रवाई, कितनी मिलती है सैलरी?

    भारत में हाईकोर्ट न्याय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वोच्च न्यायालयों के रूप में काम करते हैं और संविधान व कानून की रक्षा करते हैं। हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति, उनका वेतन और उन्हें हटाने की प्रक्रिया भारतीय संविधान में तय की गई है ताकि न्यायपालिका स्वतंत्र और निष्पक्ष बनी रहे। हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति : भारतीय संविधान क

  •  मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (MPPNST) 2022-23 के परिणामों को लेकर छात्रों का संघर्ष

    मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (MPPNST) 2022-23 के परिणामों को लेकर छात्रों का संघर्ष

    रीवा भोपाल। मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (MPPNST) 2022-23 के परिणामों को लेकर छात्रों का संघर्ष सरकार और विभागों की लापरवाही का प्रतीक बन चुका है। छात्रनेता अमन सिंह बघेल ने बताया कि जबलपुर हाईकोर्ट ने 31 जनवरी 2025 को स्पष्ट आदेश दिया था कि परीक्षा के नतीजे जल्द जारी किए जाएं, लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी छात्र सिर्फ विभागों के चक्कर काट रहे हैं। छात्रों का कहना है कि उन्होंने DHS

  • EOW रीवा द्वारा ग्राम पंचायत सोहौला के रोजगार सहायक को 5000 रुपये  का रिश्वत लेते रंगे हांथ किया गिरफ्तार।

    EOW रीवा द्वारा ग्राम पंचायत सोहौला के रोजगार सहायक को 5000 रुपये का रिश्वत लेते रंगे हांथ किया गिरफ्तार।

    misirgwan news: सतना/ EOW टीम रीवा के द्वारा आज दिनांक 21/03/2025 को सतना जिले के जनपद पंचायत सोहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत सोहौला के रिश्वत खोर रोजगार सहायक पंकज तिवारी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। उक्त रोजगार सहायक द्वारा एक कृषक से ग्राम पंचायत सोहौला में पानी साफ करने के लिए वाटर टैंक एवं 2 नालियां रोजगार गारंटी से बनवाने के कार्य में जिसमें कुल लागत 1,60,000 रुपये की है। उक्त राशि को प्

ताज़ा खबर